{"_id":"66a4d6e5b30cc0f1de0711bd","slug":"miscreant-escaped-after-snatching-chain-from-woman-neck-in-varanasi-chased-her-long-time-bike-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: महिला के गले से चेन नोचकर बदमाश फरार, बाइक से काफी देर तक किया था पीछा; पुलिस पर भी उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: महिला के गले से चेन नोचकर बदमाश फरार, बाइक से काफी देर तक किया था पीछा; पुलिस पर भी उठे सवाल
Sat, 27 Jul 2024 04:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:46 PM IST
सार
Varanasi News: चेन स्नेचिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई। सीसीटीवी खंगाले गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चितईपुर थाना क्षेत्र के नासीपुर इलाके में स्थित विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में आर्यावर्त स्कूल के समीप बाइक सवार दो लुटेरों ने मंदिर से दर्शन पूजन कर लौट रही महिला का शनिवार की सुबह गले से चेन छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
चेन छीनने का बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल सवार लुटेरे नजर से ओझल हो चुके थे। सूचना मिलने पर एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्रा प्रभारी निरीक्षक चितईपुर संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना को अंजाम देने वालों की तलाश करने में जुट गए।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक बदमाशों के हाथ लूटी गए चेन की कीमत 90,000 रुपये के करीब थी। विश्वनाथपुरी कॉलोनी के रहने वाले रविशंकर राय की पत्नी निगम राय घर से बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर गई थी। घर से 200 मीटर पहले बाइक सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो लुटेरे महिला का मंदिर से ही पीछा किए होंगे। मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली है। उनके पति गांव पर खेती का व्यवसाय करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त न होने के कारण अपराधी एसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।