Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के साथ बदसलूकी निंदनीय, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जताई साजिश की आशंका
तेज प्रताप यादव का वाराणसी के होटल में विवाद चर्चा में है। सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह तेज प्रताप यादव के समर्थन में नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ हुई बदसलूकी निंदनीय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव का वाराणसी के होटल में विवाद शनिवार को राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप यादव के प्रकरण को लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोला। वहीं सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह तेज प्रताप यादव के समर्थन में नजर आए।
उन्होंने होटल के विवाद पर साजिश की आशंका जताई। ओमप्रकाश सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ हुई बदसलूकी निंदनीय है। शिष्टाचार और बेसिक प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में यह कार्य राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रभावित लगता है।
क्या है पूरा मामला
वाराणसी स्टेशन के पास परेड कोठी स्थित आर्केडिया होटल से तेज प्रताप यादव का कमरा खाली कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल प्रबंधन ने तेज प्रताप का सामान कमरे से निकालकर आगंतुक हॉल में रखवा दिया। मामले को लेकर मंत्री के निजी सहायक ने हंगामा किया।
साथ ही सिगरा थाने में तहरीर देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ होटल के महाप्रबंधक संदीप ने कहा कि सब कुछ नियमानुसार किया गया है। बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार के पूर्व डिप्टी CM बोले- वाराणसी में तेज प्रताप के विवाद से राज्य की छवि खराब हुई
देर रात ही निकल गए थे तेज प्रताप यादव
होटल में कमरे को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार की देर रात ही तेज प्रताप यादव अपने निजी सहायकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ निकल गए थे। चर्चा रही कि वह बनारस से दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। बताया गया कि विवाद के वह बिहार लौट गए हैं।
तेज प्रताप यादव के सहायकों ने धमकाया
होटल के महाप्रबंधक संदीप ने कहा कि हम मंत्री-विधायक की गरिमा जानते हैं। किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया। तेज प्रताप यादव के साथ आए लोगों से आईडी प्रूफ मांगते रहे, लेकिन नहीं मिल सका। जब भी कहा गया, तब जवाब मिला कि आईडी दे रहे हैं। उनके सुरक्षाकर्मी और सहायकों ने देख लेने की धमकी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.