फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Misappropriation in admission under RTE, four students found studying in another school

आरटीई के तहत दाखिले में हेराफेरी, दूसरे स्कूल में पढ़ते मिले चार छात्र

Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Misappropriation in admission under RTE, four students found studying in another school
निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीब बच्चों क ा हक मारा जा रहा है। नकली आय प्रमाणपत्र, आधार बनवाकर अपात्र बच्चों का प्रवेश कराया जा रहा है। मंगलवार को बाबतपुर स्थित एक निजी विद्यालय ने चार छात्रों की पड़ताल की तो मामला सामने आया। जांच में पता चला कि चारों छात्र पूरी फीस देकर पास के ही दूसरे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही सत्र 2022-23 में आरटीई के तहत बाबतपुर स्थित स्कूल में प्रवेश ले लिया है। बच्चों के अभिभावकों ने बच्चे का फर्जी जन्म व आय प्रमाणपत्र भी बनवा लिया है। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशानिर्देश मांगा है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने बताया कि जिन बच्चों ने प्रवेश लिया है, वो दूसरे विद्यालय में कक्षा दो में उत्तीर्ण भी हो चुके हैं। कई अभिभावकों ने आर्थिक स्थिति ठीक होते हुए भी आय प्रमाण पत्र पर आय के साधन को कृषि बताया है। शिक्षा विभाग जांच करने के लिए टीम गठित करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

आरटीई के जिला समन्वयक विमल केशरी ने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से फर्जी आय और जन्म प्रमाण पत्र के सहारे आरटीई में प्रवेश की शिकायत मिली है। सख्ती से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed