फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: Ten more corona positive including two women, 34 people found infected in last two days

मिर्जापुर : दो महिला समेत दस और कोरोना पॉजिटिव, बीते दो दिनों में 34 लोग पाए गए संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Ten more corona positive including two women, 34 people found infected in last two days
कोरोना वायरस की जांच।

मिर्जापुर जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है।शुक्रवार को 24 मरीज मिलने के बाद लगातार छठवें दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को दो महिला समेत कोराना पॉजिटिव दस नए मरीज मिले हैं। सभी को आईसालेशन में भर्ती कर दिया गया है। दो दिनों में 34 मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 139 तक पहुंच गई है। 73 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। अब तक एक की मौत हुई है। इस समय 65 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


पिछले छह दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। शु्क्रवार को 24 मरीज मिलने पर स्वास्थ महकमें में हड़कंप मच गया था। शनिवार को 10 नए संक्रमित मिले है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि 182 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 पाजिटिव मिले है। इसमें दो महिला है। 10 पाजिटव में नगर के इमामगंज गैबीघाट निवासी पिता पुत्र है। पिता-पूत्र पूर्व में पाजिटिव मरीज के संपर्क में थे। तीसरा लालडिग्गी के गोसांई टोला का निवासी है। इन्होंने प्रयागराज में जांच कराया था। 

विज्ञापन

चौथा मरीज बाजीराव कटरा का निवासी है। जो निमोनियां की शिकायत होने पर लखनऊ में भर्ती हुए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पीजीआई में भर्ती है। तीन मरीज नगर के पुरानी दशमी निवासी है। युवक गाजियाबाद में काम करता है। युवक, उसकी पत्नी और उनकी पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठवां मरीज पकरी का पुरा गांव का निवासी है। जो बीएचयू में भर्ती है। नौवां विंध्याचल के बबुरा गांव का निवासी है। दसवां मरीज कछवां के तिवारीपुर का निवासी है। जो बीएचयू में भर्ती है। 

महिला अस्पताल खुला
तीन दिन पूर्व महिला अस्पताल में एक प्रसुता की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया था। दो दिन बाद सैनिटाजेशन आदि कराए जाने के बाद महिला अस्पताल में ओपीडी सेवा फिर से शुरु हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed