{"_id":"5b4853a54f1c1b77468b6479","slug":"mirzapur-mother-and-three-daughters-take-poison-for-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, तीन मासूम बेटियों संग जहर खा कर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, तीन मासूम बेटियों संग जहर खा कर जान दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर जिले में पारिवारिक कलह की वजह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया।
एक बेटी की मौत घर में हो गई जबकि दो बेटी और महिला की मौत अस्पताल में हुई। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़िहान के पतेरी गांव निवासी राजेश प्रजापति ने ढाई साल की बेटी शिवानी का पैर टूटने पर इलाज के लिए ससुराल से 20 हजार रुपये कर्ज लिया था। इसे वापस करने को लेकर कुछ दिनों से उसकी पत्नी अनुराधा से विवाद हो रहा था।
शुक्रवार सुबह अनुराधा पति राजेश और ससुर मुन्नी लाल को खाना खिलाकर दूसरे काम में जुट गई। उन दोनों के काम पर चले जाने के बाद अनुराधा ने तीनों लड़कियों चार साल की संध्या, ढाई साल की शिवानी और डेढ़ वर्षीय सोनम को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया।

किसी को कुछ नहीं बताया
इसके बाद खुद भी जहर पी लिया। आधे घंटे बाद बच्चियों की हालत बिगड़ने पर सास शांति देवी ने अनुराधा से पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद सभी उल्टी करने लगीं।
इस पर शांति देवी ने पड़ोसियों को बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। अनुराधा, संध्या तथा शिवानी को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। लेकिन, सभी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि पतेरी गांव में जहर खाने से मां समेत चार की मौत की सूचना है। इसका कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।