मिर्जापुर : जाली टिकट बनाने वाला आईआरसीटीसी एजेंट गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लहा स्थित मां भगवती दुकान निवासी सुधांशु आईआरसीटीसी का एजेंट है। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय को सूचना मिली कि मां भगवती स्थित दुकान में फर्जी आईडी के जरिए टिकट बनाए जा रहे। जांच में भी संदिग्ध पीएनआर मिले थे।
जांच के बाद आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय और उप निरीक्षक अतुल कुमार यादव ने मां छापा मारा। सुधांशु भारती निवासी शुक्लहा कचहरी रोड को गिरफ्तार किया। चेक करने पर ई टिकट व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने हुए पाए गए।
आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि आरोपी सुधांशु आईआरसीटीसी का एजेंट है। जिसकी आड़ में वह टिकटों की कालाबाजारी भी करने लगा। उसके पास पांच व्यक्तिगत यूजर आईडी, 13 हजार 126 रुपये और 17 ई प्रिन्टेड टिकट मिले। जिनका मूल्य 29 हजार 54 रुपये का है। उसपर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।