{"_id":"59df9fec4f1c1b8e698b5844","slug":"mirzapur-girls-school-student-ill-after-lunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः उलटी-दस्त से बालिका विद्यालय की 94 छात्राएं बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः उलटी-दस्त से बालिका विद्यालय की 94 छात्राएं बीमार
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय बालिका विद्यालय की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के मड़िहान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय बालिका विद्यालय की 94 छात्राएं गुरुवार को उलटी-दस्त होने से बीमार हो गईं। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची सीएचसी मड़िहान की टीम ने बीमार छात्राओं का स्कूल परिसर में ही इलाज शुरू किया।
इसमें 16 छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होने पर विद्यालय पहुंची एसडीएम मड़िहान सविता यादव ने बताया कि वायरल फीवर के चलते 60 से अधिक छात्राएं बीमार हुई हैं। जबकि चिकित्सकों का अनुमान है कि बीमारी की वजह वायरल फीवर या दूषित पानी भी हो सकता है।
विद्यालय की छात्राएं सुबह दस बजे खाना खाने के बाद अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए क्लास रूम में मौजूद थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक के बाद छात्राओं को उलटी दस्त होने लगा। देखते ही देखते ही 94 छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विद्यालय ने सीएचसी मड़िहान के डाक्टरों को सूचना दी। जानकारी होते ही सीएचसी से डाक्टर जवाहर पांडेय, डॉक्टर कैलाश नाथ बिंद व स्टाफ नर्स आदि दवा लेकर विद्यालय में पहुंच गए और इलाज शुरू किया।
बीमार छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय की अधिकांश छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं, जिनकी दवा कई दिनों से विद्यालय की स्टाफ नर्स से मांगी जा रही थी, लेकिन दवा नहीं दी गई।
छात्राओं के बीमारी की खबर सुनते ही जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह, डीडीओ मनोज राय व मड़िहान एसडीएम विद्यालय पहुंचे व छात्राओं का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया।