{"_id":"5ecbe4448ebc3e90ac7660a6","slug":"mirzapur-another-migrant-from-mumbai-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : मुंबई से आया एक और प्रवासी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : मुंबई से आया एक और प्रवासी कोरोना संक्रमित
Mon, 25 May 2020 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के जमुआ गांव में मुंबई से लौटा युवक सोमवार को कोरोना संक्रमित मिला। वह 14 मई को जिले में आया था। उसे लोहंदी के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। अब उसे सेम्फोर्ड स्कूल के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन
जमुआ गांव को नया हॉट स्पॉट बना दिया गया है। गांव के रास्ते सील कर दिए गए हैं। जिले में अब कोरोना के 29 एक्टिव मरीज हो गए हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 32 हो गई। पिछले सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 9 दिनों में 25 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें एक को छोड़कर सभी मुंबई से लौटने वाले हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक संक्रमित कछवां थाना क्षेत्र में हैं। यहां एक परिवार में 11 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जमुआ में एक और संक्रमित मिलने से कछवां थानाक्षेत्र में संक्रमितों कई संख्या 12 हो गई। इसके बाद पड़री थाना क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले से 1005 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 32 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। तीन लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन