{"_id":"5a928da54f1c1bfe7e8b7914","slug":"minor-girl-committed-suicide-due-to-molestation-by-her-colleagues-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पापा उसने फिर छेड़ा, आज पीटा भी, इसीलिए मैंने जहर खा लिया, पढ़िए पीड़िता की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा उसने फिर छेड़ा, आज पीटा भी, इसीलिए मैंने जहर खा लिया, पढ़िए पीड़िता की जुबानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 25 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा उसने आज फिर से मेरे साथ छेड़खानी की। उसने मेरी पिटाई भी की। इसीलिए मैंने जहर खा लिया। पढ़िए सातवीं कक्षा की दर्दभरी कहानी।
घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की है। रोहनिया थाना के पनिअरा इलाके में कक्षा सात की छात्रा अपने ही स्कूल के 11वीं के छात्र की छेड़खानी का लगातार शिकार हो रही थी। स्कूल प्रबंधन सुन नहीं रहा था। परिवार वाले स्कूल से शिकायत के अलावा और कुछ कर नहीं रहे थे।
शुक्रवार को जब फिर लड़के ने छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट हुई तो दुखी छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। बता दें कि एक किसान की 13 वर्षीय बेटी केवीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी।

छात्रा के पिता ने शनिवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उनकी बेटी ने मृत्यु से पूर्व अस्पताल में बताया कि स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला छात्र उससे लगातार छेड़खानी कर रहा था। पिता ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में दो बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
शुक्रवार को भी परेशान किया तो उससे लड़ाई हुई। इस दौरान आरोपी छात्र ने छात्रा की पिटाई भी की। इसी वजह से उसने जहर खा लिया है। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।