फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor boy drown in ganga who came for grandmother cremation at ramnagar varanasi

वाराणसी: दादी के दाह संस्कार को आए पोते की गंगा में डूबने से मौत, घर पहुंचने पर परिजनों को पता चला

Mon, 11 Apr 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 06:35 PM IST
सार

रामनगर स्थित सूजाबाद घाट पर दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान रविवार रात किशोर की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव मिला।

विज्ञापन
minor boy drown in ganga who came for grandmother  cremation at ramnagar varanasi
गंगा में डूबने से किशोर की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित सूजाबाद घाट पर दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान रविवार रात किशोर की डूबने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह घाट के पास शव मिला। दादी के दाह संस्कार को आए पोते की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।  

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुल्हीपुर बहावलपुर निवासी रविंद्र कुमार की मां बागेश्वर देवी का रविवार की दोपहर में निधन हो गया था। परिजन देर शाम दाह संस्कार के लिए पड़ाव स्थित सूजाबाद घाट पर पहुंचे। रात नौ बजे दाह संस्कार के बाद परिजन गंगा में स्नान कर रहे थे, इसी बीच रविंद्र का बड़ा बेटा किशन कुमार 12 वर्ष गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


परिजन घाट पर उसकी मौजूदगी से अंजान थे। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और किशन को नहीं पाकर उसकी खोजबीन शुरू कराई।  परिजनों के अनुसार किशन का पता नहीं चलने पर कयास लगाया गया कि दादी से उसका काफी लगाव था, हो सकता है सदमे में कहीं इधर-उधर बैठा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सुजाबाद चौकी पर किशन के गायब होने की सूचना दी। उधर, सुबह घाट किनारे मल्लाहों के जाल में किशन का शव फंस गया। मल्लाहों की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।बेटे का शव देखते ही मां वीरा देवी अचेत हो गईं। किशन तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।

पिंडदान को आए युवक की डूबने से मौत

मणिकर्णिका घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्शनार्थी की डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।  पुलिस के अनुसार पिंडदान को आए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित गंज बाद थाना अंतर्गत करैया जागीर निवासी अंशुल बघेल 21 वर्ष अपने दादा गजराज सिंह बघेल के साथ मणिकर्णिका घाट पर पिंडदान को आया हुआ था। पिंडदान से पूर्व अंशुल गंगा में नहाने चला गया। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

दादा गजराज के अनुसार काफी देर तक वह नहीं दिखा तो खोजबीन कराई गई, चौक पुलिस को सूचना दी। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार जल पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed