फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor boy died after falling from second floor in varanasi during making reels

Varanasi: रील्स बनाने के चक्कर में किशोर की गई जान, दूसरी मंजिल से गिरकर इकलौती संतान की मौत

Sat, 24 Dec 2022 05:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 05:33 PM IST
सार

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में मकान की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण किशोर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब किशोर छत पर रील्स बनाने में मशगूल था। 

विज्ञापन
Minor boy died after falling from second floor in varanasi during making reels
मृतक आसिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल हर किसी को इंटरनेट पर वायरल होने का भूत सवार है। जिसे भी देखो फेसबुक-इंस्टाग्राम रील्स बनाकर लाइक्स और शेयर बटोरना चाहता है। इस चक्कर में कई लोग खतरनाक तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। हालांकि ऐसा करना हादसे को दावत देने जैसा होता है। शनिवार को वाराणसी के रामनगर में एक ऐसा ही हादसा हुआ।

विज्ञापन


मौसेरे भाई के साथ सेल्फी और वीडियो बनाने के चक्कर में एक किशोर की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह इकलौती संतान था। आसिम रिजवी (15 ) गोलाघाट स्थित अपने ननिहाल में बचपन से ही मामा तहजीब हुसैन के साथ रहता था। शनिवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपनी मौसी के घर गया ।
विज्ञापन


मौसी के बेटे अमन अब्बास के साथ वह दो मंजिला मकान की छत पर गया, जहां इंस्टाग्राम रील व वीडियो बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। परिजनों के मुताबिक, छत की रेलिंग पर खड़े होकर वीडियो बनाने के चक्कर में आसिम छत से नीचे आ गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ आसिम को बाइक से लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आसिम की मां शिरी फातमा का निधन छह वर्ष पहले हुआ था। पिता अली हैदर छत्तीसगढ़ में रहते हैं। इसलिए वह ननिहाल में ही रहता था। मां-बाप की इकलौती संतान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed