फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minister

सीएए के समर्थन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने की पदयात्रा

Wed, 15 Jan 2020 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
minister
चौबेपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सूबे के दिव्यांग जन व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने ग्राम सभा पूरनपट्टी से ग्राम सभा तरया तक सीएए के समर्थन में पद यात्रा निकाली। पद यात्रा के बाद तरया गांव में चंद्रभान सिंह द्वारा आयोजित सहभोज में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विरोधी दल मुद्दा विहीन है। वे जनता को गुमराह कर रहे है। यह कानून नागरिकता देने का है न ही किसी की नागरिकता लेने का। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर देशहित में फैसला लिया है। कायक्रम का संचालन पवन चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र राजभर ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह जित्तू, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, प्रकाश राजभर, हीरालाल जायसवाल, कमलेश मौर्या, शिवानंद राय, अशोक प्रजापति, सुनील चौबे, रविशंकर सिंह, तूफानी राजभर, तिलक राजभर, संजय सिंह, अभय प्रजापति, मीना तिवारी, सीमा ओझा, सुधा आदि रहीं।
विज्ञापन

इनसेट----
सीएए के समर्थन में छात्राओं ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
मिर्जामुराद। नागेपुर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी जिला द्वारा नागरिक संशोधन कानून के पक्ष में समर्थन मांगा गया। वही हरिशंकर बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम पत्र लिखकर समर्थन दिया। इस दौरान 586 छात्राओं ने पत्र लिखा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख विनय पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान विभाग प्रमुख शुभम उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, अनुपम पांडेय, नवीन उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, रोहित शर्मा, स्नेह कुमारी, पूजा, आकांक्षा, दिप्ती, अयुशी, प्रियंका आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed