फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Ravindra Jaiswal will deposit salary in CM Relief Fund for third time in row he is MLA from Varanasi North

सराहनीय: मंत्री रविंद्र जायसवाल लगातार तीसरी बार सीएम राहत कोष में जमा करेंगे वेतन, वाराणसी उत्तरी से हैं विधायक

Wed, 27 Apr 2022 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 01:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री रविंद्र जायसवाल वेतन नहीं लेंगे। उन्होंने वेतन की धनराशि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित राहत कोष में जमा करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Minister Ravindra Jaiswal will deposit salary in CM Relief Fund for third time in row he is MLA from Varanasi North
रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री रविंद्र जायसवाल वेतन नहीं लेंगे। उन्होंने वेतन की धनराशि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित राहत कोष में जमा करने की घोषणा की है। इस आशय का लिखित सहमति पत्र अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा है।

विज्ञापन


बीते तीन बार से वे लगातार उत्तरी विधानसभा के विधायक हैं। वे विधायक बनने के बाद तीन बार से वेतन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार जनता के कल्याण के लिए वे कृत संकल्पित हैं। 2019 में मंत्रिपरिषद में मंत्री बनने के बाद मिलने वाले वेतन का परित्याग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिसे वे मुख्यमंत्री के कोष में जमा करवा रहे हैं ताकि विपदा के समय आम जनता के लिए यह धनराशि काम आ सके।  रविंद्र जायसवाल तीसरी बार यहां से विधायक चुने गए हैं और इस बार योगी मंत्रिमंडल में स्टांप एवं न्यायलय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। पिछली दो बार भी उहोंने अपना वेतन नहीं लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed