{"_id":"5ef254188ebc3e42b050fbc5","slug":"minister-ravindra-jaiswal-met-cm-on-corruption-in-pm-s-dream-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार पर सीएम से मिले मंत्री रवींद्र जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार पर सीएम से मिले मंत्री रवींद्र जायसवाल
Wed, 24 Jun 2020 12:48 AM IST
विचित्र सिंह
वाराणसी/वाराणसी
वाराणसी/वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करते मंत्री रवींद्र जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। साथ ही उन्हें स्मार्ट सिटी योजना में चल रहे कार्यों की अनियमितता के बारे में बताया।
राज्यमंत्री ने नदेसर तालाब में प्रयोग हो रहे घटिया किस्म की ईंट आदि सामग्री के बारे में मुख्यमंत्री को बताया और गुणवत्ता की जांच के लिए मुख्यमंत्री से टीम गठित करने का आग्रह किया। उन्होंने आईपीडीएस के अधूरे कामों से जनसामान्य को दिक्कत होने पर संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत नदेसर में निर्माणाधीन तालाब का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उपयोग हो रही ईंट को उठाकर आपस में टकराया तो दोनों ईंटें चूर-चूर हो गईं।
भ्रष्टाचार का आलम यह था कि नंबर एक की बताकर दो नंबर की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। साथ ही लाल बालू की जगह पर महीन कंक्रीट का इस्तेमाल हो रहा था। मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे, जिन्हें काम की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, आईपीडीएस योजना में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद ठेकेदार ने काम पूरा नहीं कराया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इस मामले संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राज्यमंत्री के साथ पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी मौजूद रहे।