फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Mahesh Sharma spoke, Ganga and Kashi keep religious sentiments of care of both

मंत्री महेश शर्मा बोले, गंगा और काशी की धार्मिक भावना दोनों का रखें ख्याल

Sun, 04 Oct 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Oct 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Minister Mahesh Sharma spoke, Ganga and Kashi keep religious sentiments of care of both
गंगा में मूर्ति विसर्जन पर जारी गतिरोध के बीच शनिवार को काशी पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने इस विवाद से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। अंदरखाने उन्होंने इस मसले पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भी नब्ज टटोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनने का बाद उन्होंने एक सवाल के जवाब में जहां गंगा में फैलते प्रदूषण पर चिंता जताई, वहीं कहा कि गंगा में मूर्ति विसर्जन पर धार्मिक भावना का आदर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
पीएम के संसदीय क्षेत्र में हफ्ते भर पहले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर धरना दे रहे साधु-संतों पर लाठीचार्ज के बाद किसी केंद्रीय मंत्री का यह पहला काशी दौरा था। बता दें कि मूर्ति विसर्जन मसले पर जहां भाजपा खुलकर संतों के साथ मैदान में उतर गई है, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पूजा समितियों और प्रशासन के बीच टकराव के मसले पर पार्टी और केंद्र सरकार के रुख को लेकर महेश शर्मा बहुत खुले नहीं लेकिन उन्होंने इस मसले पर कार्यकर्ताओं
विज्ञापन


का मन टटोलने की कोशिश की। दिन के करीब 11:45 बजे रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने खड़े-खड़े जनता की समस्याएं सुनीं। लोगों से आत्मीयता के साथ मिलते रहे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमर उजाला के सवाल पर उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन पर धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। साथ ही, जोड़ा कि गंगा में प्रदूषण किसी भी वजह से
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं फैलना चाहिए। इस मसले का सर्वमान्य हल निकालने पर उन्होंने जोर दिया। इसके बाद संसदीय कार्यालय प्रमुख शिव शरण पाठक ने कहा कि साधु-संतों का अपमान भाजपा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं कर सकती। विसर्जन मुद्दे पर पार्टी संतों के साथ है। पार्टी विसर्जन प्रकरण के समाधान के लिए क्या कदम उठाने जा रही है, इस पर उन्होंने टिप्पणी से इंकार कर दिया।


केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि दादरी में जो कुछ भी हुआ वह सभ्य समाज के लिए धब्बा जैसा है। बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह मारे गए युवक के भाई से मिलने गए तब गांव के लोगों ने भी इस घटना पर उनसे इसी तरह का अफसोस जताया था। यह पूछने पर कि दादरी की घटना के पीछे सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव साजिश मान रहे हैं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार है, वह जांच करा लें। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed