{"_id":"5e1ab9028ebc3e87ae37f7ad","slug":"minimum-temperature-mercury-dropped-in-varanasi-due-to-icy-winds-cold-winter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं के आगे न्यूनतम तापमान गिरा, अगले सप्ताह में बारिश को लेकर बोले मौसम वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं के आगे न्यूनतम तापमान गिरा, अगले सप्ताह में बारिश को लेकर बोले मौसम वैज्ञानिक
Sun, 12 Jan 2020 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
तीन दिन से लगातार धूप होने के बाद दिन में तो राहत मिल रही है लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। कोल्ड फ्रंट की दस्तक और नम पछुआ हवाएं चलना इसकी मुख्य वजह है। रविवार को इसी तरह से दिन शुरू हुआ। सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में धूप तो निकली है लेकिन ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी है। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहा।
विज्ञापन
धूप ने तो लोगों को राहत दी लेकिन तेज हवा चलने से बहुत असर नहीं रहा। इधर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 की तुलना में एक डिग्री बढ़ गया लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से पांच डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से धूप तो अच्छी रही लेकिन दस से बारह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण उसका असर कम रहा। हालांकि धूप खिलने से घाटों के साथ ही सड़कों पर भी चहल-पहल अधिक रही लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। इस वजह से 24 घंटे में पांच डिग्री तापमान गिर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद मंगलवार से वार्म फ्रंट आने की वजह से बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी भी होगी।