फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Midnight robbers stormed the spoken

आधी रात डकैतों ने बोला धावा

Fri, 27 Feb 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 27 Feb 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
 रोहनिया के पनियरा उपाध्यायपुरा में बुधवार की रात करमाइकल लाइब्रेरी के लिपिक राकेश पाठक के घर डकैतों ने धावा बोला। चाकू, राड और लाठी-डंडे से लैस बदमाशों ने महिलाओं की पिटाई कर जमकर लूटपाट की। वे गहने, कीमती साड़ियां सहित चार लाख मूल्य के सामान और 75 हजार नगद लूट ले गए।
विज्ञापन


बदमाश की संख्या 11 थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर और एसओ रोहनिया फोर्स के साथ  पहुंचे। डकैतों के बावरिया गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। ज्ञानवापी करमाइकल लाइब्रेरी के लिपिक राकेश पाठक का पनियरा के उपाध्यायपुरा में मकान है। वह बुधवार की रात रामेश्वर गए थेे।
विज्ञापन


इसी दौरान रात एक बजे पांच-छह बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए। इतनी ही संख्या में बदमाशाें ने दरवाजे को घेर लिया। जिस कमरे में राकेश के छोटे भाई राजेश परिवार के साथ सोए थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। राकेश की पत्नी कुसुम जिस कमरे में सोई थीं, उसका दरवाजा से बंद नहीं था। बदमाश उनके कमरे में घुस गए और लाइट जला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुम की नींद खुली तो बदमाशों ने उनके गले पर चाकू सटाकर राड से मारने के लिए धमकाया। वह कुछ समझ पातीं उससे पहले ही बदमाशों ने राड से मारकर बड़े बक्से का ताला तोड़ दिया और अंदर अटैची में रखे सोने-चांदी के गहने, साड़ियां और करीब 75 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कुसुम की पिटाई भी की। बदमाशों ने गुल्लक में रखे रुपये तक नहीं छोड़े।


इसके बाद बदमाश उनकी सास कमलावती के कमरे में घुस गए और वहां रखी अटैची लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग कमलावती की भी पिटाई की। रात करीब दो बजे परिवारवालों ने राकेश को सूचना दी। वह फौरन घर पहुंचे। उनके चचेरे भाई राजीतराम पाठक ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सीओ सदर मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed