फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   middle aged man hanged himself in azamgarh last rites were performed without informing police

आजमगढ़ः अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस को सूचना दिए बिना ही कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 07 Jun 2021 12:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Jun 2021 12:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। रिश्तेदारी से लौटते वक्त रविवार रात उसने पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।अधेड़ व्यक्ति के इस कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शव का अंतिम संस्कार भी बिना पुलिस को सूचना दिए ही कर दिया गया। 

विज्ञापन
middle aged man hanged himself in azamgarh  last rites were performed without informing police
फांसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे। बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  बनिकटिया गांव रामवृक्ष पटेल (58) पुत्र सुरेश पटेल रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। रात को रौनापार थाना क्षेत्र के ही मीरा का पूरा गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर से सटे पेड़ पर रस्सी से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतक के तीन पुत्र अंगद सिंह, शेर सिंह और हनुमान सिंह हैं। घटना की जानकारी परिजनों  को सोमवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed