फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Middle-aged man died following assault during wedding in Varanasi

UP: जयमाल के बाद नुकीले हथियार से दूल्हे के चाचा की हत्या, सात हिरासत में; लड़की के गांववालों ने की मारपीट

Thu, 18 Jun 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 09:57 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट होने लगी। घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Middle-aged man died following assault during wedding in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजातालाब थाना क्षेत्र की जक्खिनी पुलिस चौकी क्षेत्र के मरुई गांव में विवाह समारोह के दौरान विवाद के कुछ देर बाद ही नुकीले हथियार से वार कर दूल्हे के चाचा बहादुर राम (52) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस दुल्हन और दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। इस मामले में 6-7 संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मरुई गांव निवासी हिमांशु राम पुत्र जग्गू राम का विवाह मिर्जापुर के बगहा निवासी रेखा देवी के साथ हो रहा था। लड़की के पिता का निधन हो चुका था, इसलिए बरात ले जाने के बजाय लड़के के घर ही विवाह की रस्में कराई जा रही थीं। जयमाल के समय से ही लड़की पक्ष के कुछ लोग विवाद कर रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि जयमाल के बाद 15 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर घर के बाहर सो रहे दूल्हे के पड़ोसी और चाचा बहादुर राम (52) ने विरोध किया। कुछ ही देर बाद बहादुर राम अपने घर के पास घायल अवस्था में पड़े मिले। सीने पर किसी नुकीली वस्तु से वार के निशान थे। मौके पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कबीरचौरा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि लड़की के पिता का निधन हो चुका है। शादी लड़के के घर से हो रही थी। लड़की के चचेरे भाई को रिश्ता मंजूर नहीं था। मृतक की छाती पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत दूसरे पहलू से भी जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी नौरंगी देवी, तीन पुत्रियां रंजना देवी, एजोरा देवी, ननका देवी और पुत्र किशन राम को छोड़ गया।

घटना बुधवार रात 10:30 बजे की है। जांच में सामने आया कि लड़की पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और मारपीट की। दूल्हे के चाचा की नुकीले औजार से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपियों को चिह्नित करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं। गोली लगने की बात अफवाह है। - नीतू कादयान, डीसीपी गोमती जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed