{"_id":"62c5351fac956e1cbf1416a2","slug":"middle-aged-man-died-due-to-drowning-in-ganga-who-went-to-funeral-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अंतिम संस्कार में गए अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अंतिम संस्कार में गए अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 06 Jul 2022 12:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के छितौनी कोट निवासी राजेंद्र राजभर (55) मंगलवार शाम बेटावर घाट पर गंगा में डूब गए थे। बुधवार सुबह उनका शव बरमाद हो गया।
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के छितौनी कोट निवासी राजेंद्र राजभर (55) मंगलवार शाम बेटावर घाट पर गंगा में डूब गए थे। बुधवार सुबह उनका शव बरमाद हो गया। हादसा तब हुआ जब वो एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान करने के लिए उतरे थे। स्नान के दौरान गहराई में जाने से डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी गई। रात होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और तलाशी अभियान चलाया। थोड़ी ही देर बाद बेटावर घाट से कुछ दूरी पर शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनो को सौंप दिया। राजेंद्र राजभर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के चार पुत्र और दो पुत्री हैं।
विज्ञापन