फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   middle aged man Dead body of found near Blw vegetable market he came to varanasi for medicine from Ballia

Varanasi News: बरेका सब्जी मंडी के पास मिला अधेड़ का शव, बलिया से दवा लेने आया था बनारस

Thu, 14 Jul 2022 12:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Jul 2022 12:14 PM IST
सार

बरेका सब्जी मंडी के पास गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। राहगीरों सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त बलिया जिले के  ग्राम सागरपाली निवासी प्रेमशंकर यादव (50) के तौर पर हुई। 

विज्ञापन
middle aged man Dead body of found near Blw vegetable market he came to varanasi for medicine from Ballia
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। राहगीरों सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त बलिया जिले के  ग्राम सागरपाली निवासी प्रेमशंकर यादव (50) के तौर पर हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रेमशंकर के भतीजे ने बताया कि वो मानसिक रूप से बीमार थे।

विज्ञापन


तीन दिन पहले दवा लेने के लिए मेरे घर रुद्रनगर पहाड़ी आए थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद टहलने निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की मृतक के भाई सत्यनारायण यादव के अनुसार मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था। दवा लेने के लिए बलिया से बनारस आया था। आशंका है कि मिर्गी के दौरा  आने के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed