फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Middle aged man dead body found in suspicious circumstances in varanasi death due to head injury

वाराणसीः संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिला हलवाई का शव, सिर के पीछे लगी चोट से हुई मौत

Fri, 22 Oct 2021 11:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Oct 2021 11:56 AM IST
सार

बिहार निवासी हलवाई उमेश यादव का शव मंडुवाडीह-मड़ौली मार्ग पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। स्थानीय लोगों ने  हत्या की आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन
Middle aged man dead body found in suspicious circumstances in varanasi death due to head injury
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह-मड़ौली मार्ग पर शुक्रवार सुबह  संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई उमेश यादव (47) का शव मिला। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार निवासी हलवाई शादी विवाह और दुकानों पर खाना बनाता था। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन


मड़ौली मार्ग पर सुबह अधेड़ का शव मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची  पुलिस ने मृतक के पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त उमेश यादव (47)  निवासी ग्राम खजूरी, थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) के रूप में हुई। उमेश के सिर के पीछे के हिस्से पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि  उमेश शराब पीने का आदती था। बिहार का रहने वाला उमेश स्थाई रूप से शहर में कहीं रहता नहीं था। सड़क किनारे या रोडवेज पर सो जाता था। शादी विवाह और आयोजन सहित दुकान पर खाना बनाता था। सम्भवतः शराब के नशे में सड़क पर गिरा होगा और जिससे सिर में गंभीर चोट आई। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed