फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Microplan will be made for regular vaccination, special campaign will be run

नियमित टीकाकरण के लिए बनेगा माइक्रोप्लान, चलेगा विशेष अभियान

Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Microplan will be made for regular vaccination, special campaign will be run
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान भी बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे कि नियमित टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया जा सके। सोमवार को आईएमए सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने माइक्रोप्लान से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण के बारे में सीएमओ ने बताया कि आबादी के अनुसार संबंधित क्षेत्र का सर्वे करना, आशा कार्यकर्ता द्वारा हेड काउंट सर्वे कर ड्यू लिस्ट तैयार करना, माइक्रोप्लान तैयार करना, कोल्ड चेन पॉइंट की व्यवस्था की जांच, टीकाकरण सत्र के लिए वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दो जून तक माइक्रोप्लान तैयार कर उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. वीएस राय ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए 100 फीसदी उपलब्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ,जिसकी शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने की योजना तैयार की गई है। मॉनिटरिंग का कार्य डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ द्वारा किया जाएगा। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य ने कहा कि नियमित टीकाकरण के पांचों शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया जाएगा। एक कोल्ड चेन प्वाइंट से 5 से 6 शहरी पीएचसी को जोड़ा जाएगा जिससे वैक्सीन कि उपलब्धता निरंतर बनी रहे और टीकाकरण केंद्र और आशा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जा सके। सार्वजनिक स्थलों, आंगनबाड़ी केंद्र पर भी टीका लगाया जाएगा। प्रशिक्षण में डिप्टी डीआईओ डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. एके पांडेय, आईएमए अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, डीएचईआईओ हरिवंश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed