{"_id":"6783b1315205543f8108c926","slug":"mgkvp-students-exams-stuck-due-tussle-between-teachers-university-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MGKVP : विद्यापीठ में शिक्षकों की खींचतान में लटकी विद्यार्थियों की परीक्षा, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP : विद्यापीठ में शिक्षकों की खींचतान में लटकी विद्यार्थियों की परीक्षा, जानें क्या है मामला
Sun, 12 Jan 2025 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:40 PM IST
सार
Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा के पेपर तैयार नहीं हो पा रहे हैं। गंगापुर, भैरव तालाब, एनटीपीसी परिसर के शिक्षकों को कोई सूचना तक नहीं दी गई। इसको लेकर अब परीक्षा नियंत्रक ने कड़ा आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शिक्षकों की खींचतान की वजह से परीक्षा लटक गई है। विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों की ओर से जो परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की जा रही है, उसकी सूचना गंगापुर, भैरव तालाब, एनटीपीसी परिसर के शिक्षकों को नहीं दी जा रही है। इस वजह से परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही पेपर नहीं तैयार हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
जिस वजह से पेपर लटक गया है। इस तरह की स्थिति तब है जब पिछले दिनों कुलपति ने विश्वविद्यालय के बाहर के परिसरों की परीक्षाओं को संबंधित विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों को करवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में 2024-25 की परीक्षाएं करवाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, विश्वविद्यालय के बाहर के जो परिसर हैं उन तीनों में दाखिला, परीक्षा सहित अन्य गतिविधियां विवि के निर्देश पर संचालित होती हैं। एक ओर सत्र नियमित करने के लिए समय से परीक्षाएं करवाने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
अब परीक्षा नियंत्रक ने कड़ा आदेश जारी किया है। इसमें पेपर तैयार न होने, परीक्षा कार्यक्रम न जारी होने के लिए परिसर के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष को जिम्मेदार मानते हुए परीक्षा का काम तेज करने को कहा है।
विवि का है ये फैसला
- मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर, भैरवतालाब, एनटीपीसी परिसर की संबंधित विषयों, पाठ्यक्रम की परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष कराएंगे।
- किसी भी विषय, पाठ्यक्रम की समयसारिणी जारी करने से पहले विभागध्यक्ष, संकायाध्यक्ष को सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग हो चुकी है।
- परीक्षा कार्यक्रम जारी करने से 30 दिन पहले प्रश्नपत्र तैयार होने की जानकारी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को देनी होगी।
- परीक्षा खत्म होने के बाद विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष उत्तर पुस्तिकाओं को जरूरी कागजात के साथ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करेंगे।
- प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम 15 दिन पहले जारी करनी होगी, ताकि परीक्षा विभाग द्वारा समय से प्रवेश पत्र भेजा जा सके।