फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meritorious recipient of Aditya Awasthi Endowment Award will get one lakh

आदित्य अवस्थी इंडोमेंट अवार्ड पाने वाले मेधावी को मिलेंगे एक लाख

Wed, 01 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Meritorious recipient of Aditya Awasthi Endowment Award will get one lakh
आईआईटी बीएचयू के मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 1949 बैच के पुरातन छात्र और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी की स्मृति में इंडोमेंट अवार्ड की घोषणा मंगलवार को की गई। इसके तहत हर साल मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष में पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। एनी बेसेंट सभागार में हुए कार्यक्रम में अवनीश अवस्थी ने अवार्ड के तहत 20 लाख रुपये का चेक विभाग को सौंपा। अगले साल से विशेष रूप से छात्राओं को भी अलग से एक पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अवस्थी परिवार के सदस्यों ने एक मेधावी छात्र को स्कॉलरशिप देने का जो फैसला लिया है, वह अविस्मरणीय हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि 10 मई को पिताजी के निधन के बाद परिवार ने उनकी स्मृति में इंडोमेंट अवार्ड दिए जाने के बारे में विचार किया।
विज्ञापन

आईआईटी के निदेशक प्रो.प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि अतिथियों ने स्व. आदित्य अवस्थी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्व. आदित्य अवस्थी की पत्नी ऊषा अवस्थी, बहू पद्मश्री मालिनी अवस्थी, बेटे आशीष अवस्थी, प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र, प्रो.कौशल मिश्र, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा, आईजी रेंज एसके भगत, एडीजी वाराणसी बृजभूषण, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, प्रो.राजीव श्रीवास्तव, प्रो. संगीता पंडित सुनील मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महामना की बगिया में डेढ़ साल बाद गूंजा कुलगीत
वाराणसी। मधुर मनोहर अतीव सुंदर ये सर्व विद्या की राजधानी। बीएचयू का यह कुलगीत डेढ़ साल बाद महामना की बगिया में मंगलवार को गूंजा। कोरोना काल से अब तक ऑनलाइन ही इसकी प्रस्तुति हो रही थी। आईआईटी बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में संगीत एवं मंच कला संकाय की प्रो. संगीता पंडित के निर्देशन में छात्राओं ने कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed