फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mera Postcard PM ko CM yogi adityanath start BJP campaign in varanasi said india in safe in narendra modi leadership

'मेरा पोस्टकार्ड पीएम' को: काशी में सीएम योगी ने की अभियान की शुरुआत, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित

Thu, 07 Oct 2021 11:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 AM IST
सार

जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वाराणसी में सीएम योगी ने कार्यक्रम का आगाज किया।  

विज्ञापन
Mera Postcard PM ko CM yogi adityanath start  BJP campaign in varanasi said india in safe in narendra modi leadership
बूथ नंबर 77 पर पीएम को पोस्टकार्ड लिखते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गुरुवार सुबह 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम' को अभियान की शुरुआत की। सेंट्रल जेल रोड स्थित सूर्या ग्रीन सोसायटी (बूथ नम्बर 77) में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से बधाई संदेश दिया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित महसूस कर रहा है। विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यहां पर तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। प्रधानमंत्री का विजन देश को अलग पहचान दे रहा है।
विज्ञापन

बूथ नंबर 77 पर पीएम को पोस्ट कार्ड लिखते सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि बीते सात वर्षो में देश निरंतर ऊंचाई जा रहा है। नवरात्रि पर्व के पहले दिन पर कामना कि की देश यूं ही विकास के रथ पर सवार रहे। इसस पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री नीलकंठ तिवारी, महेश श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।  बूथ स्तर पर आय़ोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता उत्साह से भरे रहे। 

'मेरा पोस्टकार्ड पीएम' को के बारे में जानिए

Mera Postcard PM ko CM yogi adityanath start  BJP campaign in varanasi said india in safe in narendra modi leadership
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस दौरान पार्टी 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम को' नामक अभियान से प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें शुभकामना संदेश के साथ पोस्टकार्ड प्रेषित कर रही है।

काशी क्षेत्र में आने वाले सभी 16 जिलों में हर बूथ पर कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया है। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद आदि किसी न किसी बूथ पर बैठक करेंगे।


राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष योगदान व उनके द्वारा चलाई गई तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी के प्रति आभार प्रेषित करते हुए 10 पोस्टकार्ड लिखवाएंगे। यह पोस्टकार्ड गुरुवार को ही प्रधानमंत्री के दिल्ली के पते पर पोस्ट किया जाएगा।

दिव्यांग क्रिकेट के विजेताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

Mera Postcard PM ko CM yogi adityanath start  BJP campaign in varanasi said india in safe in narendra modi leadership
दिव्यांग क्रिकेट के विजेताओं को सम्मानित करेंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में आय़ोजित टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को सम्मानित करेंगे।  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ओर से सोमवार को सिगरा डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का शुभारंभ मंत्री अनिल राजभर और प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया था। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी शहंशाहपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed