{"_id":"606b2e1b8ebc3e8d39131dd7","slug":"member-of-national-backward-classes-commission-insists-on-filling-vacancies-reserved-for-obcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने ओबीसी के लिए आरक्षित रिक्तियां भरने पर दिया जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने ओबीसी के लिए आरक्षित रिक्तियां भरने पर दिया जोर
Mon, 05 Apr 2021 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल का बरेका आगमन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल से मुलाक़ात की। इस दौरान पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित रिक्तियों को भरने, रोस्टर अपडेट करने एवं रिकास्टिंग करने, रिजर्वेशन रोस्टर को वेबसाइट पर अपलोड कराने आदि मामलों में सुझाव दिए।
महाप्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कौशलेंद्र सिंह पटेल को बरेका की कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मुख्यालय राजकुमार गुप्ता ने पॉवर प्वांट प्रजेंटेशन के माध्यम से बरेका में पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों से संबंधित जानकारी के साथ बरेका में चल रही उत्पादन गतिविधियों, कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के बारे में भी जानकारी दी।
इसके पूर्व कौशलेंद्र सिंह पटेल ने बरेका ओबीसी एसोसिएशन, एससी एवं एसटी एसोसिएशन व बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्यों के साथ कीर्ति कक्ष में बैठक की। इस दौरान सभी एसोसिएशन के मुद्दों, समस्याओं का समाधान जल्द कराने के लिए आश्वस्त किया। स्वागत प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर राजेश कुमार राय ने किया।