फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   meeting

दो दिन में भरें सड़कों के गड्ढे, तीन दिन बाद करेंगे निरीक्षण

Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
meeting
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने सड़क, पेयजल और सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने पर जोर दिया। बुधवार को कमिश्नरी मेें हुई बैठक में उन्होंने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर सभी सड़कों के गड्ढे गिट्टी भरकर पाटें। 20 से 21 सितंबर को वे अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। 30 सितंबर तक सभी कार्यदायी एजेंसियां खुदाई से जुड़े कार्य कर लें। सड़क बनने के बाद खुदाई करने पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

मंत्री ने शहर की चौड़ी सड़कों के बाजार को कमर्शियल रोड बनाने के लिए प्लान तैयार करने का सुझाव विकास प्राधिकरण को दिया। कहा कि इससे ईज आफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। हर गरीब को छत की सरकार की नीति के तहत बिल्डरों को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के मकान बनाने को कहा। शहर की मलिन बस्तियों को प्रशासन के साथ मिलकर विकसित करेें। यहां बहुमंजिली रिहायशी इमारतें बनवाएं। व्यवसायिक गतिविधि विकसित कर स्थानीय लोगों को शामिल करें। भेलूपुर जलसंस्थान के पास बड़ी जमीन है। 57 किमी रिंग रोड के बिल्डर विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर लैंड पूलिंग पालिसी के तहत विकसित करें। बैठक के बाद काशी नटिनिया दायी व्यापार मंडल ने सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। बैठक में पार्षद, बिल्डर, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed