फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meerut crooks attempted suicide in jail, used to talk to mobile security barracks on mobile

मेरठ के बदमाश ने किया जेल में आत्महत्या का प्रयास, हाई सुरक्षा वाले बैरक से करता था मोबाइल पर बात

Sat, 14 Dec 2019 04:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Dec 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut crooks attempted suicide in jail, used to talk to mobile security barracks on mobile
कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह - फोटो : a

मेरठ जिले का कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह आजमगढ़ जिले के तनहाई बैरक में शुक्रवार की रात आत्महत्या का प्रयास किया। उसके गर्दन पर कई जगह चोट के निशान हैं और रक्तस्राव हो रहा था। घटना की जानकारी होने पर जेल प्रशासन उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया।

विज्ञापन


करीब सात माह से उद्धव सिंह जेल के कई बैरकों में रहा चुका है। उसकी हरकतों से परेशान होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा तनहाई बैरक में रखा गया था। जेल के भीतर से फोन कर वह लोगों को धमकी देता था। मूलरुप से मेरठ जिले के सदरपुर थाने के करनावल गांव का निवासी उद्धव सिंह के परिवार का कोई सदस्य वर्तमान समय में नगर पंचायत का चैयरमैन है।
विज्ञापन


उद्धव सिंह मेरठ जिले का पेशवर बदमाश है। वह सुपारी लेकर लोगों की हत्या, रंगदारी, अपहरण कर रुपये वसूलने, जमीन कब्जाने आदि का काम करता है। उद्धव के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उद्धव सिंह की अच्छीखासी गिरोह है। उसके गिरोह में नए उम्र के लडक़े शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव सिंह की कई लोगों से रंजिश भी चलती है। वह करीब सात माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर मेरठ से आजमगढ़ जिले में स्थानांतरण होकर आया है। उद्धव सिंह को पहले सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन वह बैरक के अंदर निरुद्ध अन्य बंदियों को परेशान करने लगा।

 

Meerut crooks attempted suicide in jail, used to talk to mobile security barracks on mobile
कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह - फोटो : a

उसकी हरकतों से परेशान जेल प्रशासन ने उद्धव को हाई सुरक्षा बैरक में रखवा दिया, तो वहां से वह फोन कर जरिए लोगों से बात करता था। इसकी जानकारी सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से होने पर उसे तनहाई बैरक में रखवा दिया गया। साथ ही जेल के अधिकारी और बंदी रक्षक अक्सर उसके बैरक की तलाशी लेते रहते थे।

सख्ती से परेशान उद्धव सिंह शुक्रवार की रात बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। उसके गर्दन और चहरे पर कई जगह चोट के निशान और खूुन बहने लगा। इसकी जानकारी होने पर हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत उसके हालत में सुधार बताया जा रहा। बता दें कि उद्धव सिंह के आत्महत्या के प्रयास और जेल में पुन: मोबाइल के प्रवेश को लेकर एक बार पुन: जिला जेल सूर्खियों में आ गया है।

सख्ती से परेशान होकर तनहाई बैरक में निरुद्ध उद्धव सिंह अपने नाखून से अपना गर्दन और चेहरे कई जगह खरोंच लिया है। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर के मुताबिक वह ठीकठाक है।
आरके मिश्रा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मुझे नहीं है, ना ही किसी ने बताया ही है। ऐसे में इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
श्रीपर्णा गांगुली, डीआईजी जेल

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed