फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medicines to kill insects will be given to sixteen lakh children

सोलह लाख बच्चों को दी जाएगी कीड़े मारने की दवा

Wed, 20 Jul 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Medicines to kill insects will be given to sixteen lakh children
सोलह लाख बच्चों को दी जाएगी कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन

-स्कूल-कॉलेजों में आज मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। जिले में एक से उन्नीस साल तक के 16 लाख बच्चों, किशोर, किशोरियों को पेट में कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजॉल पिलाई जाएगी। बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। 20 जुलाई को अगर कोई बच्चा छूट जाता है तो 20 से 27 जुलाई तक मॉप राउंड के तहत सभी छूटे बच्चों को भी दवा दी जाएंगी।

हर साल 20 जुलाई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कृमि मुक्ति के लिए दवा सेवन कराने से बच्चे के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है। एनीमिया को भी नियंत्रित किया जा सकता है। दवा लेने के बाद लोगों को उसके खाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अभियान में एक से पांच साल तक के सभी पंजीकृत बच्चों, छह से 19 साल तक के स्कूल न जाने वाले सभी बालक-बालिकाओं एवं ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिक व घुमंतू बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाई जाएगी। छह से 19 साल तक के सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से दवा पिलाने की तैयारी है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक रमेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिले में 16,37,011 बालक-बालिकाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed