फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medicines can be discovered in less time through Artificial Intelligence

Varanasi News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से कम समय में हो सकेगी दवाओं की खोज

Sat, 23 Dec 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Medicines can be discovered in less time through Artificial Intelligence
वाराणसी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से कम समय में दवाओं की खोज की जा सकती है। वर्तमान ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट पद्धति से दवाओं की खोज में 10 से 15 साल लगते हैं। वहीं, एआई आधारित तकनीक से 5 से 7 साल में ही दवाओं की खोज हो सकती है। ये बातें शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में कार्यशाला में सहायक प्रोफेसर रजनीश ने कहीं। आई-डीएपीटी हब फाउंडेशन की कार्यशाला में देशभर से जुटे 75 युवा वैज्ञानिकों को दवाओं की खोज में एआई के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रो. रजनीश ने बताया कि नई दवा की खोज में बीमारी के संभावित लक्षणों की पहचान की जाती है। लक्ष्यों के आधार पर ड्रग टारगेट निर्धारित कर ड्रग मॉलिक्यूल्स की खोज की जाती है। जो बीमारी के लक्षणों के अनुसार परिणाम दे सके। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मॉलिक्यूल्स की खोज के साथ ही प्री- क्लीनिकल अध्ययन और क्लीनिकल परीक्षण का समय भी कम किया जा सकता है। वहीं एआई के माध्यम से रोगों का भी जल्द पता लगाया जा सकता है। रोगों का पता चलने और नई दवाओं की खोज में समय कम लगने से समय पर उपचार शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

कार्यशाला के अंतिम दिन आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एसके सिंह ने डीप टेंपोरल कन्वोल्यूशनल नेटवर्क का उपयोग कर एंटी फंगल पेप्साइज की खोज के बारे में जानकारी दी। बीएचयू की डॉ. मंजरी गुप्ता ने बताया कि एआई के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति से दवाओं की खोज में क्रांति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed