{"_id":"5f5c5db694ea7051984dcbd3","slug":"medical-college-work-may-begin-soon-in-sonbhadra-cm-yogi-gave-instructions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में जल्द शुरू हो सकता है मेडिकल कॉलेज का काम, सीएम योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में जल्द शुरू हो सकता है मेडिकल कॉलेज का काम, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Sat, 12 Sep 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की पहल तेज कर दी गई है। नवंबर माह के अंत या दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ कॉलेज का शिलान्यास कर सकते हैं। वर्ष 2022 में कालेज शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल मंडल के सभी जिलों के डीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की थी। सीएम ने अधिकारियों को 50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करने के साथ ही निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज का काम भी जल्दी शुरू कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी एस राज लिंगम का कहना है कि कॉलेज के हॉस्टल और पठन-पाठन के बाबत भवन निर्माण कराने के लिए पुलिस लाइन के सामने करीब 14 करोड़ रुपये की जमीन ली जा चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निविदा आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि नवंबर अंत या दिसंबर में मेडिकल कॉलेज का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 2022 के पहले कालेज बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।