{"_id":"5b5351964f1c1b3b5a8b63c5","slug":"medical-college-students-violence-in-kashi-vidyapeeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठः नकल करने से रोकने पर हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठः नकल करने से रोकने पर हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों का हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को परीक्षा में नकल करने से मना करने पर हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा खत्म होने पर छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ मारपीट की और परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की।
इसमें कई शिक्षक और कर्मचारी चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठी पटककर छात्रों को खदेड़ा। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हंगामा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
विश्वविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के तहत शनिवार को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा का अंतिम दिन था। अब तक नकल के आरोप में सात छात्रों को रस्टीकेट किया जा चुका है। इधर शनिवार को नकल करते एक छात्र को जब विश्वविद्यालय की टीम ने पकड़ा तो वह छत पर जाकर कूदने का प्रयास करने लगा। साथ ही चिट खा गया। इधर शाम को पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 100 छात्रों ने वहां मौजूद शिक्षकों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शंभूनाथ उपाध्याय ने बताया कि छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों से मारपीट के साथ संकाय में तोड़फोड़ की है। कई लोगों को चोट भी आई हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुलपति प्रो. टीएन सिंह का कहना है कि घटना के बारे में कॉलेज के प्राचार्य से बातचीत करने के साथ पुलिस को तहरीर गई है। सोमवार को कॉलेज को नोटिस जारी किया जाएगा।