{"_id":"5fd67d2e8ebc3e3e751c847f","slug":"medical-city-news-vns563274842","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी रहेगा शासन-प्रशासन से संवाद, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी रहेगा शासन-प्रशासन से संवाद, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। पदाधिकारियों ने सदस्यों के साथ ही शासन-प्रशासन से भी समय-समय पर संवाद जारी रखने की बात कही। साथ ही सामाजिक सेवाओं के तहत मरीजों के हित में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
आईएमए परिसर में आयोजित समारोह में आईएमए की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी डॉक्टरों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, सचिव डॉ. आरएन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. ऋतु गर्ग, डॉ. स्मिता चंद्रा, डॉ. श्री प्रकाश सिंह के साथ ही संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, पुस्तकालय सचिव शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी, वित्त सचिव डॉ. मधु अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव डॉ. कर्मराज सिंह, सामाजिक सचिव डॉ. अतुल सिंह और आंतरिक लेखा परीक्षा पद पर डॉ. भानु शंकर पांडेय, जनसंपर्क सचिव डॉ. राकेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
डॉ. कार्तिकेय सिंह ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को सही ढंग से लागू कराने, सदस्यों की समस्याओं के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन से बातचीत करते रहने की घोषणा की। इस दौरान आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय राय, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अशोक राय, डॉ. अजीत सैगल, सनी, रामकुमार, बबलू आदि मौजूद रहे।