फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mediation officer appointed for settlement of unresolved disputes in BHU

Varanasi News: बीएचयू में अनसुलझे विवादों के निपटारे के लिए मध्यस्थता अधिकारी नियुक्त

Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mediation officer appointed for settlement of unresolved disputes in BHU
विज्ञापन

बीएचयू में अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच अनसुलझे विवादों को निपटाने के लिए मध्यस्थता अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. मधुलिका अग्रवाल को प्रथम मध्यस्थता अधिकारी बनाया है। वह विवादों को समय और न्यायपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए काम करेंगी।

मध्यस्थता अधिकारी सदस्यों से संवाद के माध्यम से उनकी चिंताओं, विवाद के कारणों आदि पक्षों पर काम करेंगे और संभावित समाधान की संभावनाएं तलाशेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पारस्परिक सहमति का समाधान समयबद्ध ढंग और सफलतापूर्वक लागू भी हो। ऐसे मामलों में जहां समाधान संभव न हो, मध्यस्थता अधिकारी अनुशंसा के साथ कुलपति को भेजेंगे। कुलपति कार्यालय में सलाहकार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) नरिंदर सिंह मध्यस्थता अधिकारी से सहयोग करेंगे। वहीं चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सदस्यों के मध्य विवादों के निपटारे के लिए संस्थान की मौजूदा व्यवस्था ही प्रभावी रहेगी। इसके अलावा संकाय सदस्यों की सेवा संबंधी मामलों को शिक्षक शिकायत निवारण समिति ही देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article