फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   meal and breakfast is in trouble at varanasi government hospital

वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के भोजन-नाश्ते पर संकट

Sun, 25 Feb 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Feb 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
meal and breakfast is in trouble at varanasi government hospital
मरीजों के नाश्ता-भोजन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन-नाश्ते पर संकट मंडरा रहा है। यह नौबत अस्पतालों में दिसंबर से फरवरी तक तीन महीने के करीब 30 लाख रुपये का अब तक भुगतान न हो पाने से उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन


भुगतान न होने की वजह शासन से बजट जारी न होना बताया जा रहा है। मंडलीय अस्पताल में हर दिन 180, दीनदयाल में 125 और रामनगर में हर दिन 50 मरीजों को भोजन-नाश्ता दिया जाता है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में कभी जांच और दवाई तो कभी भोजन-नाश्ते को लेकर समस्या सामने आ रही है। नया मामला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाले भोजन-नाश्ते का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल और रामनगर अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह ब्रेड, दूध और एक फल नाश्ते में दिया जाता है तथा दोपहर और रात में खाना दिया जाता है।

सूत्रों की माने तो दिसंबर माह से फरवरी माह तक का भुगतान न होने से इस व्यवस्था को जारी रखने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द भुगतान नहीं हुआ तो व्यवस्था बाधित हो सकती है।


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना मद से नियमित भुगतान होता है। बाकी अस्पतालों में राज्य सरकार से मिलने वाले बजट से भुगतान किया जाता है। निदेशालय को पत्र भेजा गया है। बजट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed