फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MD has decided 100 days action plan, review meeting every day

एमडी ने तय की 100 दिन की कार्ययोजना, हर दिन करें समीक्षा बैठक

Wed, 30 Jun 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
MD has decided 100 days action plan, review meeting every day
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्याभूषण ने चार्ज लेने के बाद कामकाज के पहले दिन कार्यप्रणाली के बारे में जाना। एमडी ने बैठक में 100 दिन की कार्ययोजना तय की। कहा कि हर दिन शाम को पांच बजे के बाद समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर समाधान कराने पर जोर दिया। उन्होंने पांच कार्यदायी संस्थाओं को दो माह का एक्सटेंशन दिया। साथ ही निर्देश दिया जल्द से जल्द काम पूरा कराएं।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होेंने सभी निदेशक के साथ उनके कर्तव्य और दायित्वों के बारे में जानकारी ली। निदेशकों ने पावर प्वाइंट के माध्यम से अपने अपने विंग के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यालय में तैनात सभी अभियंताओं और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया। उनसे उनके कार्यों के बारे में पूछा। इसके अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर और बस्ती के सभी मुख्य अभियंताओं से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए राजस्व वसूली और विद्युतीकरण कार्य की उपलब्धियों और लक्ष्य के बारे में जाना। इसके अलावा विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने एमडी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश राय, प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह, संजय सिंह, राजकुमार, श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरुणा पार में बिजली गुल
वरुणापार समेत शहर का अधिकांश इलाका सोमवार की रात से मंगलवार की देर शाम तक बिजली संकट से जूझता रहा। सोमवार की रात बिजली की आवाजाही से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। भूमिगत केबल में फाल्ट आने के कारण टाउनहाल फीडर, रामघाट फीडर चार घण्टे के लिए बंद रहा। इससे मैदागिन, गोलघर, मालवीय मार्केट, रामघाट क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। लाखों रुपये खर्च के बाद भी फाल्ट में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed