फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor Ramgopal mohle and others out Kyoto international airport

क्योटो पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

Mon, 20 Apr 2015 02:13 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mayor Ramgopal mohle and others out Kyoto international airport

वाराणसी। काशी में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और बेहतरी से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा के लिए महापौर रामगोपाल मोहले की अगुवाई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचा। टोक्यो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

भारतीय प्रतिनिधिमंडल बुलेट ट्रेन से यहां से क्योटो पहुंचा। सोमवार को काशी के कचरा और सीवेज प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति और रिवर बेसिन मैनेजमेंट पर क्योटो विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, भूमि उपयोग और शहरी-ग्रामीण संबंध, प्राकृतिक दृश्योें के संरक्षण की प्लानिंग और शहरी आपदा जोखिम घटाव पर प्रो. शीजिओ फूजी और प्रो. राजीब शा की अगुवाई में विशेषज्ञ विचार रखेंगे। इसके बाद पांच सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल क्योटो स्थित अंतरराष्ट्रीय मंगा म्यूजियम का भ्रमण करने पहुंचेगा। जबकि शाम को क्योटो सिटी हॉल में अर्बन ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम पर क्योटो प्रशासन की ओर से सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर रामगोपाल मोहले की अगुवाई में शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश, मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव और नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी जापान दौरे पर गए हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल को क्योटो के वेस्टिन मियाको होटल में ठहराया गया है।
महापौर मोहले ने दूरभाष पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि टोक्यो से लेकर क्योटो तक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत हुआ। यहां मिली आत्मीयता से हमें यह महसूस ही नहीं हुआ कि हम अपने देश से हजारों मील दूर हैं। महापौर ने बताया कि  भारतीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार की सुबह 8:40 बजे क्योटो यूनिवर्सिटी पहुंचेगा।

सबसे पहले वहां के प्रेसीडेंट जूइची यामागीवा से मुलाकात होगी। इसके बाद कैंपस का भ्रमण कर सफाई, सीवेज सहित नगरीय विकास से जुड़ीं अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed