{"_id":"6192b5f17b42f17084549349","slug":"may-have-to-wait-for-counseling-varanasi-news-vns622788436","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग के लिए करना पड़ सकता है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नौ अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा खत्म होने के सवा महीने बाद भी अब तक परिणाम के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका है। इस बारे में एनटीए और बीएचयू की वेबसाइट पर भी कोई जानकारी न होने से अभ्यर्थी दाखिले को लेकर परेशान हैं।
विश्वविद्यालय में इस साल यूजी, पीजी में दाखिले के लिए देश भर से चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 28 सितंबर से शुरू प्रवेश परीक्षा नौ अक्तूबर को खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थी आंसर की, प्रवेश परीक्षा परिणाम और काउंसिलिंग को लेकर परेशान हैं। इस बार एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा कराने की वजह से अभ्यर्थी भी अब एनटीए की वेबसाइट भी देख रहे हैं लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
अब जबकि पूर्वांचल के विभिन्न विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो बीएचयू में प्रवेश परीक्षा परिणाम ही नहीं निकल सका है। बहुत इंतजार के बाद किसी तरह तीन से पांच नवंबर तक आंसर की पर आपत्तियां भी मांगी गई थीं। न तो अब तक आपत्तियों के निस्तारण की कोई जानकारी मिल पा रही है और न ही परिणाम की कोई सूचना। जिस तरह की स्थिति दिख रही है, उससे यही लगता है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक कोई फैसला हो सकता है और दिसंबर से काउंसिलिंग की संभावना बन रही है।