फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maulana Jamil Ahmed became second Shahr e Qazi of Banaras

Varanasi News: मौलाना जमील अहमद बने बनारस के दूसरे शहर-ए-काजी, ईद बाद होगी दस्तारबंदी

Wed, 27 Mar 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

आजादी के बाद मौलाना गुलाम यासीन को पहले शहर-ए-काजी की जिम्मेदारी मिली थी। उनके इंतकाल के बाद मौलाना जमील अहमद कादरी नए काजी-ए-शहर बनाए गए। उनकी दस्तारबंदी ईद के बाद होगी।

विज्ञापन
Maulana Jamil Ahmed became second Shahr e Qazi of Banaras
मौलाना जमील अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर-ए-काजी मौलाना गुलाम यासीन के इंतकाल के बाद मौलाना जमील अहमद कादरी नए काजी-ए-शहर बनाए गए। सदर-उस-शरीया मौलाना जियाउल मुस्तफा रिजवी कादरी ने नए काजी-ए-शहर का एलान बरेली शरीफ के प्रमुख अल्लामा मौलाना मुफ्ती असजद रजा खां की अनुमति से किया। 

विज्ञापन


एलान का ऑडियो आने के बाद तिलभांडेश्वर पार्क स्थित मौलाना गुलाम यासीन के आवास पर पहुंचकर उलेमा और लोगों ने मौलाना जमील की गुलपोशी कर उन्हें मुबारकबाद दी। उनकी दस्तारबंदी ईद के बाद होगी।
विज्ञापन


अशफाक नगर निवासी मौलाना मोहम्मद जमील अहमद मशहूर उलेमा हैं। उनके मुरीदों ने उम्मीद जताई है कि मौलाना गुलाम यासीन की तरह ही मौलाना जमील भी बनारस को साथ लेकर चलेंगे और हक पर रहेंगे। अहले सुन्नत अल जमात खासकर बरेलवी के उलेमा नए शहर-ए-काजी के फैसले को मानेंगे। आजादी के बाद मरहूम मौलाना गुलाम यासीन पहले शहर-ए-काजी बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि आजादी के पहले हजरत अलवी शहीद, याकूब शहीद, लाटशाही बाबा भी अपने दौर के शहर ए काजी रहे थे। रमजान को देखते हुए नए शहर-ए-काजी का एलान हुआ क्योंकि ईद के चांद का एलान, शरिया की जानकारी देने सहित अन्य दीनी कार्यों में दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed