फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau: MLC AK Sharma adopts Ranipur CHC, people hope to increase facilities 

मऊ: एमएलसी एके शर्मा ने रानीपुर सीएचसी को गोद लिया, लोगों ने सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद जताई

Tue, 08 Jun 2021 09:58 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: हरि User Updated Tue, 08 Jun 2021 09:58 PM IST
सार

एमएलसी ने अपने गृह क्षेत्र के सीएचसी को गोद लेकर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी संसाधनों की पहली खेप भी भेजी है। सीएचसी रानीपुर के भरोसे क्षेत्र के 87 गांवों की करीब एक लाख से अधिक आबादी है। 

विज्ञापन
Mau: MLC AK Sharma adopts Ranipur CHC, people hope to increase facilities 
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईएएस और एमएलसी एके शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र के सीएचसी रानीपुर को गोद लिया है। एमएलसी ने सीएमओ डॉ. एससी सिंह को पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सीएचसी पर कोविड से बचाव के लिए जरूरी संसाधनों की पहली खेप भी भेजी है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रवासियों में अस्पताल पर सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूरी पर चिरैयाकोट मार्ग पर मौजूद सीएचसी रानीपुर के भरोसे क्षेत्र के 87 गांवों की करीब एक लाख से अधिक आबादी आती है। यह क्षेत्र लिंक मार्ग पर है, ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

87 गांवों की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इस सीएचसी पर स्वीकृत डाक्टरों के पद के मुकाबले वर्तमान में एक प्रभारी सहित पांच मेडिकल अफसर की तैनाती है, जबकि यहां सर्जन, फिजिशियन के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता है। 

सीएचसी में 30 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। मंगलवार को एमएलसी एके शर्मा का पत्र मिलने और सीएचसी को गोद लिए जाने की सूचना से क्षेत्रवासियों में खुशी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी सिंह ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान चुनौतियां बढ़ी हैं।

मरीजों का तत्काल इलाज हो सके, इसको ध्यान में रखते हुए एमएलसी एके शर्मा ने रानीपुर सीएचसी को गोद लिया है। सीएचसी पर आॅक्सीजन कंसंट्रेटर और आवश्यक दवाओं व जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। सीएचसी को गोद लेने के बाद वहां की सभी गतिविधियों की वह स्वयं निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed