मऊ : सुबह 261 निगेटिव तो वहीं शाम को आई रिपोर्ट में मिले 13 पॉजिटिव, संक्रमितों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में बुधवार की रात बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 13 मरीज मिले। जबकि सुबह आई 261 जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले थे। शाम को मिले 13 मरीजो के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 288 हो गई। वही सक्रिय मरीजों की संख्या 158 पहुंच गई।
शाम को मिले सभी मरीज शहरी क्षेत्र के निवासी है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह बीएचयू से 261 रिपोर्ट मिली। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं शाम को दूसरे चरण में आई रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव मिले। सभी मरीज नगर क्षेत्र के हैं।
इसमें राजारामपुरा मुहल्ला निवासी एक परिवार के चार लोग शामिल हैं। 13 मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या जहां 288 पहुंच गई, वहीं 127 के ठीक और तीन की मौत होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 158 हो गई है।
मरीजो में ब्रह्मस्थान के तीन, राजारामपुरा मुहल्ले के सात, अस्तुपुरा के दो, मिल रोड परदहां निवासी एक मरीज शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को 293 संदिग्धों का सैंपल भेजा गया है। अब तक 10705 संदिग्ध का सैंपल भेजा गया है। इसमें 8924 की रिपोर्ट मिली है। जिले में 48 हॉटस्पॉट सक्रिय हैं।