फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Massive fire broke out on the fourth floor of Annapurna Grandeur Building in varanasi

वाराणसी : अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, 21 से अधिक लोग ढाई घंटे तक फंसे रहे

Fri, 08 Apr 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 12:41 AM IST
सार

तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। काशी विद्यापीठ के सामने बिल्डिंग में 21 से अधिक लोग ढाई घंटे तक रहे फंसे।

विज्ञापन
Massive fire broke out on the fourth floor of Annapurna Grandeur Building in varanasi
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामने 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लग गई। लगभग तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सुरक्षा के लिहाज से बी ब्लाक की पूरी बिल्डिंग खाली करा ली गई।

विज्ञापन


अफरातफरी के बीच चौथी बिल्डिंग के ऊपर फंसे 21 से अधिक लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे की रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हाईड्रोलिक क्रेन के जरिए पानी फेंककर आग पर काबू पाया गया। एहतियातन अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाकों की बिजली काट दी गई। वहीं सुरक्षा एवं बचाव में एंबुलेंस सहित मेडिकल की टीमें मुस्तैद रहीं। 

विज्ञापन

मंदिर में दीपक जलाकर छोड़ने से आग की लपटें किचन तक पहुंची

सिगरा थाना अंतर्गत काशी विद्यापीठ गेट नंबर दो के सामने अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर नाम से 11 मंजिला अपार्टमेंट है। बी ब्लॉक के 401 में राकेश कुमार गुप्ता का फ्लैट है। शाम के समय परिवार के सभी सदस्य बाजार गए हुए थे। इसी बीच साढ़े सात बजे के बाद अचानक फ्लैट से धुआं उठने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट के अंदर मंदिर में दीपक जलाकर छोड़ने से आग की लपटें किचन तक पहुंची और माइक्रोओवन सहित गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसी बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें और सिगरा पुलिस मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव में जुटी। सीढ़ी पर चढ़कर आग बुझाते समय अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर भी फट गया।

Massive fire broke out on the fourth floor of Annapurna Grandeur Building in varanasi
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आठ बजे तक आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर फंसे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। चौथी मंजिल के ऊपर के लोगों को फायर बिग्रेड कर्मियों ने सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचाया। जबकि नीचे  के लोगों को परिसर में लाया गया। पूरे अपार्टमेंट की बिजली काट दी गई। आग बुझाने के लिए एक-एक करके पांच गाड़ियां फायर ब्रिगेड की पहुंची।

फ्लैट का पानी खत्म होने के बाद आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह साढ़े ग्यारह बजे के बाद तक कमरे में लगी आग को बुझाने में लगे रहे। सीडीओ अभिषेक गोयल, डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे और सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी मौके पर जुटे रहे।

चार सदस्यीय कमेटी करेगी आग लगने की घटना की जांच

Massive fire broke out on the fourth floor of Annapurna Grandeur Building in varanasi
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में गुरुवार  रात आग लगने की घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें वीडीए, पुलिस प्रशासन, फायर, प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

11 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण बिल्डर उमा ढंढानिया, आरती जैन ने कराया था। 44 फ्लैट की इस बिल्डिंग में चौथे फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी थी। टीम को शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed