{"_id":"5ee3dcab8ebc3e42b3203494","slug":"masjaid-city-news-vns52984226","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुरा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 100 से अधिक लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतपुरा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 100 से अधिक लोगों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की रोजाना की चेतावनी के बावजूद भी लोग मान नहीं रहे हैं। शुक्रवार को जैतपुरा क्षेत्र की एक मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस वीडियोग्राफी करा कर मस्जिद खाली कराई। प्रकरण को लेकर जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जैतपुरा थाना अंतर्गत आजाद पार्क स्थित हंसतल्ले इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए 100 से अधिक लोगों की भीड़ एक मस्जिद में जुट गई। इसकी जानकारी मिली तो मौके पर जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को मस्जिद से बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने लाउडहेलर से अलाउंस कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की हिदायत देने के साथ ही उनकी वीडियो रिकॉर्डिगिं कराई।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की मनाही है। इस संबंध में सबको बार-बार समझाया भी जा चुका है। इसके बावजूद जैतपुरा क्षेत्र में मस्जिद में लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में मस्जिद के मुतवल्ली, प्रबंधन कमेटी और वीडियो फुटेज से चिह्नित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कैसे इतनी ज्यादा संख्या में लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए। उधर, मस्जिद में लोगों की भीड़ जुटने और नमाज पढ़ने की भनक एलआईयू को भी नहीं लगी, यह पुलिस महकमे में ही चर्चा का विषय रहा।