{"_id":"671d314f5daf989fe906bfb2","slug":"mary-kom-relationship-kashi-is-getting-confirmed-race-held-in-four-categories-runner-up-get-five-lakh-rupees-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : मैरीकॉम बोलीं, काशी से पक्का हो रहा रिश्ता, 4 कैटेगिरी में होगी दौड़; उपविजेता को मिलेंगे 4.76 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : मैरीकॉम बोलीं, काशी से पक्का हो रहा रिश्ता, 4 कैटेगिरी में होगी दौड़; उपविजेता को मिलेंगे 4.76 लाख रुपये
Sat, 26 Oct 2024 11:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:43 PM IST
सार
Varanasi News : उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के मैराथन सीजन 3.0 में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंची मैरीकॉम काशी की मुरीद दिखीं। मैरी कॉम ने कहा कि काशी के बारे में बचपन में खूब सुना था। कभी यहां पर आकर इतने कार्यक्रम करूंगी नहीं पता था। बनारस इतना खूबसूरत जगह देखने को मिलेगा, सोचा ही नहीं था। मैरी कॉम ने कहा कि इस बार ओलिंपिक में मुक्केबाजी को मेडल न आना, काफी निराश करता है।
विज्ञापन
काशी पहुंचीं पूर्व बॉक्सर मैरीकॉम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्कर्ष मैराथन सीजन 3.0 के 12 विजेताओं और रनरअप एथलीट को 4.76 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। शनिवार को नदेसर के एक होटल में उत्कर्ष स्मॉल बैंक की तरफ से होने वाले उत्कर्ष मैराथन सीजन 3.0 की लॉन्चिंग में बातें बताईं गईं।
विज्ञापन
मैरीकॉम रविवार सुबह पांच बजे से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगी। बैंक के सीईओ और एमडी गोविंद सिंह ने कहा कि दो साल में 3000 लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया था। इस बार ऐसी ही संख्या रहने वाली है।
विज्ञापन
क्लीन काशी और ग्रीन काशी की थीम पर मैराथन होगा। पूर्व बॉक्सर मैरीकॉम ने कहा कि पिछले साल भी कार्यक्रम का नेतृत्व किया था। ऐसे में काशी से रिश्ता पक्का होता जा रहा है। मैराथन को चार वर्गों में बांटा गया है। टॉप-3 में जगह बनाने वाले 12 एथलीट को 4.76 लाख रुपये दिए जाएंगे। दो, पांच, 10 किमी और 21.0975 किमी की दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इतना मिलेगा ईनाम
- 21.0975 किमी की 'रन फॉर विक्ट्री दौड़'- विजेता को 1,5100 रुपये, पहले रनर अप को 101,000 रुपये और दूसरे रनर अप को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- 10 किमी के 'रन फॉर प्रोग्रेस'- विजेता को 51 हजार, पहले रनर अप को 21 हजार और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागी को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- पांच किमी के 'रन फॉर फन'- विजेता को 15 हजार रुपये, पहले रनर अप को 11 हजार और दूसरे रनर अप को 5100 रुपये दिए जाएंगे।
- दो किमी के 'रन फॉर इंक्लूसिविटी'- विजेता को 15 हजार, पहले रनर अप को 11 हजार और तीसरे प्रतिभागी को 5100 रुपये दिए जाएंगे।