{"_id":"632966309d5a253dee4854e4","slug":"martial-arts-trainer-accused-of-misdeed-student-case-filed-in-manduwadih-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट ट्रेनर पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप: लड़की ने बताया, शाम होते ही झाड़ियों के पीछे ले गया और फिर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट ट्रेनर पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप: लड़की ने बताया, शाम होते ही झाड़ियों के पीछे ले गया और फिर..
Tue, 20 Sep 2022 12:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:35 PM IST
सार
बरेका के सूर्यसरोवर पर मार्शल आर्ट सिखाने वाले एक ट्रेनर पर छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले पर मंडुवाडीह थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी में बरेका के सूर्यसरोवर पर मार्शल आर्ट सिखाने वाले एक ट्रेनर पर छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्रा की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी दोस्त के साथ रहती है। आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसने एक महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
दुष्कर्म पीड़िता
- फोटो : Amar Ujala Digital
आरोप है कि सोमवार की शाम को सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और दो अन्य छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई। दोनों छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और तीसरी छात्रा से कहा कि तुम्हें मैं घर छोड़ दूंगा। शाम साढ़े सात बजे के लगभग विनोद उसे सरोवर के समीप झाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद वह इस कदर डर गई थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटा कर उसने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया और फिर मंडुवाडीह थाने गई।
इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है।
इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है।