फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mars will remain in its own zodiac for 81 days, with increasing tension there is also a possibility of natural disaster in the country

81 दिनों तक अपनी ही राशि में रहेगा मंगल, तनाव बढ़ने के साथ देश में प्राकृतिक आपदा की भी आशंका

Tue, 22 Dec 2020 01:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Dec 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Mars will remain in its own zodiac for 81 days, with increasing tension there is also a possibility of natural disaster in the country
ग्रह - फोटो : Pixabay

ग्रहों के राशि परिवर्तन का दौर निरंतर जारी है और 24 दिसंबर को मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन से देश में तनाव और प्राकृतिक आपदा की आशंका है। मंगल के अपनी ही राशि में आने से देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बरसात और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही देश में महंगाई बढ़ने के योग हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि मंगल चार अक्तूबर से मीन राशि में था और फिर 22 फरवरी को वृष में जाएगा। मंगल अगले दो महीने तक मेष राशि में ही रहेगा। मंगल के प्रभाव से देश में महंगाई बढ़ने के योग हैं। कुछ दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। देश में तनाव और उपद्रव बढ़ने की आशंका भी है। देश के उत्तरी राज्यों में छिटपुट हिंसा और विरोध भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन



मंगल ग्रह आमतौर पर 45 दिन में राशि बदल लेता है। लेकिन इस बार 81 दिन तक अपनी ही राशि मेष में रहेगा। इसे पहले 16 अगस्त को मंगल मेष राशि में आया था। फिर चार अक्तूबर को एक राशि पीछे यानी मीन में चला गया था। उसके बाद अब वापस 24 दिसंबर को मेष में आ जाएगा। इसके बाद 22 फरवरी 2021 को वृष राशि में पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए शुभ
काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि मंगल के राशि बदलने से वृश्चिक राशि वाले लोगों की योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इस राशि वालों के लिए जॉब और बिजनेस में फायदे वाला समय है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। दूर स्थान की फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। वहीं, कुंभ राशि वाले लोगों के खर्चों में कमी आ सकती है, बचत बढ़ेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीदी-बिक्री हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत और पराक्रम भी बढ़ेगा।

तीन राशियों के लिए परेशानी
पं. गणेश ने बताया कि कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। इस राशि वालों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधान रहना होगा। वहीं, मंगल के कारण तुला राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आने की आशंका बन रही है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। कर्जा लेने के योग हैं।

वहीं, धनु राशि वाले लोगों की योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। दूर स्थान की यात्राएं होने के योग बन रहे हैं। ऐसी यात्राओं में खर्चा भी हो सकता है। मेहनत का फल कम ही मिल पाएगा। इनके अलावा मीन राशि वाले लोगों को भी संभलकर रहना होगा। इस राशि के लोगों का बचा पैसा खर्चा हो सकता है। गुस्से में कही गई किसी बात से नुकसान हो सकता है। गुप्त बातें उजागर हो सकती है। किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

मिलेगा मिलाजुला फल
मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को रोजमर्रा के कामों में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। वृष राशि वाले लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। मंगल के कारण सेहत संबंधी परेशानी तो होगी, लेकिन दुश्मनों पर जीत भी मिल सकती है। लोन संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। मंगल के प्रभाव से मिथुन राशि वाले लोगों की योजनाएं पूरी हो सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन मेहनत बढ़ेगी और कामकाज में भी रुकावट आ सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन खर्चे और दौड़ भाग भी बढ़ सकती है। कन्या राशि वाले लोगों को सोच समझकर बोलना होगा। राज की बातें उजागर हो सकती हैं। लेकिन प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा मिल सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। मकर राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की मेहनत बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed