फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman missing from last month in varanasi police filed case against five including father in law

वाराणसी: ससुराल से विवाहिता एक माह पहले गायब, ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

Wed, 20 Apr 2022 05:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Apr 2022 05:48 PM IST
सार

वाराणसी के  राजातालाब के रमसीपुर निवासी असलम हाशमी का आरोप है कि उनकी  बेटी 16 मार्च 2022 को चिउरापुर गांव स्थित  ससुराल से गायब है। उन्होंने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Married woman missing from last month in varanasi police filed case against five including father in law
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के चिउरापुर गांव स्थित ससुराल से विवाहिता के गायब होने पर मायके वालों ने ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता के पीड़ित पिता राजातालाब के रमसीपुर निवासी असलम हाशमी का आरोप है कि बेटी 16 मार्च 2022 को ससुराल से गायब है।

विज्ञापन


बेटी के ससुर ने फोन पर बताया कि रमसीपुर गांव निवासी विजय, मनोहर, सतीश और विक्की जबरन उठा ले गए। पिता ने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चला। पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए न्यायालय से न्याय दिलाने की मांग की। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


जमीन धोखाधड़ी मामले में तीन नामजद सहित पांच पर मुकदमा
रिटायर्ड आर्मी के जवान ने जमीन धोखाधड़ी मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार की शाम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। भक्तिनगर कॉलोनी पांडेयपुर निवासी पीड़ित महेश पांडेय के अनुसार बड़ागांव थाना अंतर्गत इंद्रवार गांव निवासी दिलीप व पंकज ने अपने गांव के शिवधनी नामक व्यक्ति से दस लाख रुपये में जमीन का सौदा तय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी 2016 को दिलीप और पंकज ने अपने खाते में सात लाख रुपये और तीन लाख रुपये भूस्वामी शिवधनी के खाते में जमा कराकर मात्र तीन लाख रुपये में जमीन का बैनामा करा दिया और जमीन पर कब्जा भी दिला दिया। 11 सितंबर 2021 को जब अपनी जमीन पर निर्माण कराना चाहा तो दिलीप, पंकज व शिवधनी सहित दो अन्य ने मुझे मारा पीटा और धमकी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed