{"_id":"5eb04a14f5176337086892dc","slug":"married-woman-hanged-herself-due-to-family-feud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Mon, 04 May 2020 10:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी जिले के लंका थानांतर्गत नगवा में रहने वाले अभिनव पांडेय की पत्नी सुनीता पांडेय (35) ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस के अनुसार सुनीता ने पारिवारिक कलह के कारण जान दी है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय से रिटायर्ड नगवा निवासी राकेश पांडेय के तीन बेटों में दूसरे नंबर के अभिनव की शादी दस वर्ष पहले लखनऊ की सुनीता के साथ हुई थी। अभिनव ठेकेदारी करता है और सुनीता एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। अभिनव का कामकाज मौजूदा समय में बंद चल रहा था। बताया जाता है कि इसके कारण पति और पत्नी में बीते एक साल से आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
सोमवार को सुनीता अपनी आठ वर्षीय बेटी शांभवी की पिटाई कर रही थी। इसे लेकर अभिनव ने सुनीता को फटकार लगाई तो दोनों में कहासुनी हुई। विवाद के बाद सुनीता कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से झूल गई। कुछ देर बाद सुनीता के फांसी लगाने का पता लगा तो अभिनव ने पुलिस को सूचना दी। ससुराल के लोगों के अनुसार इसके पहले भी सुनीता जान देने की कोशिश कर चुकी थी।
विज्ञापन