फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marriage lawn owner son died due to electrocution in varanasi during collecting electric wire

Varanasi: करंट की चपेट में आने से लॉन संचालक के पुत्र की मौत, समेट रहा था बिजली का तार

Wed, 26 Jul 2023 08:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Jul 2023 08:09 PM IST
सार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर चट्टी स्थित एक निजी लान संचालक के पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शोक में चट्टी और आसपास की दुकानें बंद रहीं। 

विज्ञापन
Marriage lawn owner son died due to electrocution in varanasi during collecting electric wire
शिवम शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर चट्टी स्थित एक निजी लान संचालक के पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शोक में चट्टी और आसपास की दुकानें बंद रहीं। लालपुर चट्टी निवासी बागीश शुक्ला का मैरिज लॉन है। बुधवार सुबह उनका बेटा शिवम शुक्ला (22) मैरिज लॉन में बिजली का तार समेट रहा था।

विज्ञापन


एक जगह बिजली का तार कटा हुआ था। शिवम का हाथ कटे हुए भाग पर जा पड़ा और वह करंट की चपेट में आ गया। वह तड़पता रहा लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर बाद पास के एक व्यक्ति की नजर शिवम पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दिया।
विज्ञापन


आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम दो भाइयों में छोटा था। वह इलेक्ट्रिक का दुकान चलाता था। साथ ही पिता काम में भी हाथ बंटाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed